लाइव न्यूज़ :

राजद नेता रघुवंश प्रसाद बोले- तेजस्वी के बारे में कोई पता नहीं, हो सकता है वर्ल्ड कप देखने गए हों!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 19, 2019 13:13 IST

तेजस्वी के बारे में पूछने पर रघुवंश प्रसाद ने कहा, 'मुझे सही अंदाजा नहीं है कि वो कहां है। हो सकता है कि वो वर्ल्ड कप देखने गए हैं। मैं पूरे दावे से कुछ नहीं कह सकता।'

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में राजद की करारी शिकस्त के बाद तेजस्वी यादव की सार्वजनिक उपस्थिति बेहद कम देखी गई है।मुजफ्फरपुर में मस्तिष्क बुखार से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बावजूद उन्होंने कोई ट्वीट तक नहीं किया।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। लोकसभा चुनाव में राजद की करारी शिकस्त के बाद तेजस्वी यादव की सार्वजनिक उपस्थिति बेहद कम देखी गई है। तेजस्वी के बारे में पूछने पर रघुवंश प्रसाद ने कहा, 'मुझे सही अंदाजा नहीं है कि वो कहां है। हो सकता है कि वो वर्ल्ड कप देखने गए हैं। मैं पूरे दावे से कुछ नहीं कह सकता।' मीडिया सहित बिहार के लोगों के मन भी ये सवाल बना हुआ है कि तेजस्वी कहां गायब हैं? तेजस्वी यादव के इस अज्ञातवास पर न सिर्फ उनके राजनीतिक विरोधी हमलावर हैं बल्कि सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी तंज कस रहे हैं। जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा में शून्य मिलने से तेजस्वी यादव सदमे में हैं।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। 29 वर्षीय तेजस्वी लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के उत्तराधिकारी भी हैं। 23 मई को लोकसभा नतीजे आने के बाद उन्होंने अब तक सिर्फ नौ ट्वीट किए हैं।

उन्होंने आखिरी ट्वीट 11 जून को लालू यादव के जन्मदिन पर किया था। इस बीच उन्होंने जगह मोहन रेड्डी को सीएम बनने पर और देशवासियों को ईद की बधाई दी। हालांकि बिहार में बच्चों की मौतों पर मचे कोहराम पर वो चुप्पी साधे हुए हैं।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो