लाइव न्यूज़ :

रघुवंश प्रसाद के निधन पर लालू प्रसाद यादव बोले, नि:शब्द हूँ.. दुःखी हूँ.. बहुत याद आएंगे..

By गुणातीत ओझा | Updated: September 13, 2020 12:58 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद के निधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शोक प्रकट किया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, ''प्रिय रघुवंश बाबू, ये आपने क्या किया? मैंने परसों ही आपसे कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली में निधन, पिछले कुछ दिनों से AIIMS अस्पताल में थे भर्तीउन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, हाल में आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से दिया था इस्तीफा

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद के निधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शोक प्रकट किया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, ''प्रिय रघुवंश बाबू, ये आपने क्या किया? मैंने परसों ही आपसे कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुखी हूं। बहुत याद आएंगे।'' याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही रघुवंश प्रसाद ने राजद से इस्तीफा दिया था। तब लालू प्रसाद यादव ने उन्हें चिट्ठी लिखी थी और उनसे कहा था ''आप कहीं नहीं जा रहे हैं। अभी मेरा परिवार और पूरा राजद परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है। चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है। आप जल्दी स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए।''

पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया

बातते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में पेट्रोलियम सेक्‍टर से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्‍होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्‍होंने सिंह से अपने संबंधों को याद किया।

एम्स में भर्ती थे रघुवंश प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ जहां वो पिछले कई दिनों से भर्ती थे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देकर बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी।

उनकी तबीयत शनिवार को काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रघुवंश प्रसाद ने इसी गुरुवार को RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था और फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखा था। इसके बाद बिहार चुनाव में उनके भावी कदमों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। 

कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थाान(एम्स) में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन