लाइव न्यूज़ :

AAP नेता की दीवानी हुईं लड़कियां, सोशल मीडिया पर 'राघव चड्ढा will you marry me?' की भरमार

By भाषा | Updated: February 5, 2020 18:41 IST

पिछले 15 दिन में सोशल मीडिया पर 12 लोगों ने उनके समक्ष विवाह प्रस्ताव रखा है। चड्ढा के सोशल मीडिया मैनेजर ने बताया, ‘‘हाल ही में एक महिला ने उन्हें ट्विटर पर टैग करके विवाह का प्रस्ताव रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा को महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं। इंस्टाग्राम पर भी चड्ढा को महिला प्रशंसकों की ओर से खूब संदेश आ रहे हैं।

राजिन्दर नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याश्री राघव चड्ढा को उनकी महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं। कोई उन्हें अपना पति बनाना चाहती है और कोई दामाद। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 31 वर्षीय चड्ढा की कद-काठी भी अच्छी है और वह मृदुभाषी भी हैं।

चड्ढा की टीम की मानें तो सोशल मीडिया पर चुनावी गतिविधियों को लेकर उनकी सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ शादी के प्रस्तावों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले 15 दिन में सोशल मीडिया पर 12 लोगों ने उनके समक्ष विवाह प्रस्ताव रखा है। चड्ढा के सोशल मीडिया मैनेजर ने बताया, ‘‘हाल ही में एक महिला ने उन्हें ट्विटर पर टैग करके विवाह का प्रस्ताव रखा था। चड्ढा ने उन्हें जवाब दिया, फिलहाल अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं है, ऐसे में विवाह करने के लिए यह सही समय नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर भी चड्ढा को महिला प्रशंसकों की ओर से खूब संदेश आ रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पूरे देश से महिलाएं उनमें दिलचस्पी ले रही हैं। हम सामान्य तौर पर उन संदेशों का उत्तर नहीं देते, लेकिन अगर कोई महिला दिल्ली की होती है तो हम उनसे वोट डालने को कहते हैं।’’

चड्ढा की टीम के एक अन्य सदस्य ने बताया कि सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, सामान्य बैठकों में भी उन्हें ऐसे प्रस्ताव मिल रहे हैं। वह हाल ही में एक स्कूल में बैठक के लिए गए थे, वहां की एक शिक्षिका ने कहा, अगर मेरी बेटी होती तो मैं उसका विवाह तुमसे करवा देती। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020राघव चड्ढाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह