Raghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO
By अंजली चौहान | Updated: April 3, 2026 10:47 IST2026-04-03T10:47:06+5:302026-04-03T10:47:31+5:30
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा, जिन्हें हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया था, ने "चुप कराया गया, पराजित नहीं" शीर्षक से एक वीडियो संदेश जारी किया। आम आदमी पार्टी ने उनके स्थान पर अशोक मित्तल को प्रस्तावित किया और खबरों के अनुसार चड्ढा को बोलने का समय न देने का अनुरोध किया।

Raghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO
Raghav Chadha News: ऐसा लगता है आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच कुछ ठीक नहीं है। 'आप' के उप-नेता के पद से से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने आज एक वीडियो जारी कर निशाना साधा। चड्ढा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें "चुप कराया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता।"
'आम आदमी' के नाम अपने संदेश में चड्ढा ने कहा कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने उस अवसर का इस्तेमाल आम लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए किया। हालाँकि, उन्होंने तुरंत ही AAP पर निशाना साधा और पार्टी से सवाल किया कि क्या लोगों की आवाज उठाना कोई अपराध है?
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में पूछा, “जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिला, मैंने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। ऐसे मुद्दे जिन्हें उठाने की हिम्मत कोई नहीं करता, लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?”
उन्होंने आगे कहा, “मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूँ क्योंकि AAP ने सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।”
चड्ढा का यह संदेश गुरुवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद आया। इस घटनाक्रम में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटा दिया और सचिवालय से अनुरोध किया कि उन्हें सदन में बोलने का समय न दिया जाए।
गौरतलब है कि गुरुवार को AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को हटाने की मांग की और उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम सदन के उप-नेता के तौर पर प्रस्तावित किया।
राघव चड्ढा देश के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं और कभी उन्हें केजरीवाल का बेहद करीबी माना जाता था। उन्होंने पार्टी के मामलों में, खासकर पंजाब में और दिल्ली में AAP के कार्यकाल के दौरान, अहम भूमिका निभाई थी।