लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा बोले- इंदिरा गांधी को भी लगता था कि वो कभी सत्ता से नहीं जाएंगी, अब ये गलतफहमी बीजेपी को है

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 17, 2023 18:41 IST

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने मनीष सिसोदिया की 7 दिन की और रिमांड मांगते हुए कहा था कि सिसोदिया की हिरासत के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। ईडी ने दलील दी कि अगर हिरासत नहीं बढ़ाई गई तो पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की जनता पीएम मोदी को जवाब देगी - आपकल किसी विपक्षी दल के हाथ में CBI-ED आ गई तो क्या होगा? - आपइंदिरा गांधी को भी लगता था कि वो कभी सत्ता से नहीं जाएंगी - आप

नई दिल्ली: दिल्ली की शराब नीति मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 17 मार्च, शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में ईडी ने सिसोदिया की 7 दिन और हिरासत बढ़ाने की मांग की। ईडी की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की हिरासत 5 दिन बढ़ा दिया।

मनीष सिसोदिया की रिमांड बढ़ाने के आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "जब कोर्ट मनीष सिसोदिया को जमानत देने वाली थी तब 10 महीने से सोई हुई ईडी जागती है और 7 दिन की रिमांड ले लेती है। आज फिर 7 दिन की रिमांड मांगने आ जाती है। ऐसा व्यवहार तो आतंकवादियों के साथ भी नहीं करते, जैसा मनीष सिसोदिया के साथ हो रहा है।"

संजय सिंह ने आगे कहा, बीजेपी की तानाशाही, गुंडागर्दी पूरा देश देख रहा है। मोदी जी, आपको देश ने प्रधानमंत्री बनाया है। लेकिन आप मनीष सिसोदिया जैसे ईमानदार व्यक्ति को प्रताड़ित करने और उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार करने में अपने पद का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश की जनता आपको जवाब देगी।

संजय सिंह ने कहा कि वो अडानी मुद्दे पर आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे चाहे उनको कोई भी अंजाम भुगतना पड़े। आप नेता राघव चड्डा ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया। राघव चड्ढा ने कहा, "देश को समझना होगा कि अदालत ने मनीष सिसोदिया को दोषी नहीं माना है बल्कि CBI-ED पूछताछ के बहाने उन्हें जेल में रखे हुए हैं। इंदिरा गांधी को भी लगता था कि वो कभी सत्ता से नहीं जाएगी। आज ये गलतफहमी भाजपा को है। कल किसी विपक्षी दल के हाथ में CBI-ED आ गई तो क्या होगा?"

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने मनीष सिसोदिया की 7 दिन की और रिमांड मांगते हुए कहा था कि सिसोदिया की हिरासत के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।  ईडी ने दलील दी कि अगर हिरासत नहीं बढ़ाई गई तो पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियासीबीआईनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल