लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा-सवालों से बचने के लिए PM मोदी भाग गए पंजाब की लवली यूनिवर्सिटी

By स्वाति सिंह | Updated: January 3, 2019 12:53 IST

इससे पहले गुरुवार को ही राहुल गांधी ने 'परीक्षा' के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे थे।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर ट्वीट के जरिए हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया 'ऐसा लगता है, हमारे प्रधानमंत्री संसद और राफेल परीक्षा से बचकर निकल गए हैं, और आज पंजाब की लवली यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को लेक्चर देने वाले हैं.......मैं वहां के विद्यार्थियों से पूरे सम्मान के साथ आग्रह करता हूं, उनसे उन चार सवालों का जवाब मांगें, जो मैंने उनसे किए थे'।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ही राहुल गांधी ने 'परीक्षा' के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे थे। राहुल ने पूछा था कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ और करार 'एए' (रिलायंस समूह के अनिल अंबानी का संदर्भ) को क्यों दिया गया, सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा,'कल, प्रधानमंत्री संसद में 'ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा' का सामना करेंगे।'

उन्होंने लिखा ‘‘परीक्षा के प्रश्न ये थे -(प्रश्न1) 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों? प्रश्न2) 560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों? प्रश्न3) मोदी जी, कृपया हमें बताइए कि पर्रिकर जी राफेल फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखते हैं और इसमें क्या है? प्रश्न4) ‘एचएएल’ की जगह ‘एए’ क्यों? क्या वह (मोदी) आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे?’’ 

उन्होंने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री 'अपने कक्ष में छिप'  रहे हैं और उनके पास राफेल सौदे पर संसद में सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह