लाइव न्यूज़ :

जब राज्यसभा में उठा राफेल का मुद्दा तो केंद्रीय मंत्री रूपाला ने कहा- गुजराती होना ही अदाणी-अंबानी का कसूर

By भाषा | Updated: July 19, 2019 19:46 IST

चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रूपाला ने किसानों की फसल बीमा योजना को राफेल से जोड़ने पर कड़ी आपत्ति जतायी। 

Open in App

राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस की एक सदस्य द्वारा केंद्र की किसान फसल बीमा योजना को ‘‘राफेल से भी बड़ा घोटाला’’ बताये जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कृषि राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा कि उद्योगपतियों अदाणी एवं अंबानी का ‘‘कसूर’’ यही है कि वे ‘‘गुजराती’’ हैं। उच्च सदन में कृषि से संबंधित एक निजी संकल्प पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस की छाया वर्मा ने कहा था कि सरकार की किसान फसल बीमा योजना ‘‘राफेल से भी बड़ा घोटाला है।’’

बाद में चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रूपाला ने किसानों की फसल बीमा योजना को राफेल से जोड़ने पर कड़ी आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘ राफेल के साथ इसको (किसान फसल योजना को) जोड़ने का क्या मतलब है? क्या देश में दो ही उद्योगपति हैं..अदाणी एवं अंबानी। हर चीज में अदाणी-अंबानी..मुझे तो लगता है कि इनका कसूर यही है कि वे गुजराती हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी गुजराती हैं। इसी लिए इनको जोड़ दिया जाए।’’कृषि राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘राफेल ने अनिल अंबानी को काम दिया है।...अंबानी के काम का कुल कांट्रेक्ट 800 करोड़ रूपये है। इसमें आक्षेप लगाया जा रहा है कि अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रूपये डाल दिया गया। भला यह कैसे संभव हो सकता है? ’’उन्होंने कहा, ‘‘..राफेल ने इस देश के 100 लोगों को काम दिया है तो अकेले अंबानी पर सवाल क्यों उठाया जाए? बाकी 99 में पारदर्शिता और अकेले अंबानी के मामले में भ्रष्टाचार, यह कहना कितना सही है?’’ मंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर इसलिए जवाब दे रहे हैं क्योंकि सदन के एक सदस्य ने सरकार पर सवाल उठाया है और वह सरकार का हिस्सा हैं। रूपाला ने कहा कि यदि उनकी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो वह इसके लिए खेद जताते हैं। 

टॅग्स :राफेल सौदाएनडीए सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्य सभासंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित