लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदे को लेकर ट्वीटर पर घमासान: राहुल गांधी ने की JPC की मांग, शाह ने दिया जवाब- 'झूठी पार्टी कांग्रेस'

By स्वाति सिंह | Updated: August 30, 2018 01:36 IST

बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जेपीसी को 'झूठी पार्टी कांग्रेस' बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का 'राष्ट्र को मूर्ख बनाने का झूठ स्पष्ट है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी नेताओं के बीच ट्विटर पर खूब घमासान चल रहा है। ट्वीटर पर राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग की।जवाब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर पलटवार कर दिया। 

बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जेपीसी को 'झूठी पार्टी कांग्रेस' बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का 'राष्ट्र को मूर्ख बनाने का झूठ स्पष्ट है।' शाह ने ट्विटर पर दिए जवाब में गांधी के ट्वीट को टैग किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग- अलग स्थानों पर विमान की कीमत अलग- अलग बताई है।

अपने ट्वीट में गांधी ने मोदी सरकार द्वारा किए गए राफेल सौदे का बचाव करने को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर हमला किया था।

शाह ने ट्वीट किया, 'आपने राफेल की कीमत दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में अलग अलग बताई, जिससे देश को मूर्ख बनाने का आपका झूठ स्पष्ट है । लेकिन राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है।'

जीपीसी जांच की गांधी की मांग और 24 घंटे में जेटली को जवाब देने के व्यंगात्मक सुझाव पर शाह ने कहा, '24 घंटे क्यों जब आपके पास आपकी जेपीसी-झूठी पार्टी कांग्रेस है।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राफेल सौदाअमित शाहराहुल गांधीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं