राफेल सौदे में घोटाले के आरोप को लेकर कांग्रेस ने की CAG से मुलाकात, विस्तृत जांच की उठाई मांग

By भाषा | Updated: September 19, 2018 16:12 IST2018-09-19T13:57:09+5:302018-09-19T16:12:12+5:30

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला और विवेक तन्खा ने कैग से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Rafael Deal: Congress leader meet to CAG, ask for time-bound audit | राफेल सौदे में घोटाले के आरोप को लेकर कांग्रेस ने की CAG से मुलाकात, विस्तृत जांच की उठाई मांग

राफेल सौदे में घोटाले के आरोप को लेकर कांग्रेस ने की CAG से मुलाकात, विस्तृत जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली, 19 सितंबर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को राफेल विमान सौदे को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) राजीव महर्षि से मुलाकात की और इस सौदे में कथित तौर पर हुई ‘वित्तीय अनियमितताओं’ के संदर्भ में एक निश्चित समयसीमा के भीतर ‘विशेष एवं फोरेंसिक ऑडिट’ की मांग की।

पार्टी नेताओं ने कैग को सौंपे ज्ञापन में आग्रह किया कि पूरे रिकॉर्ड की छानबीन करते हुए इसका ऑडिट होना चाहिए ताकि देश की जनता को सच का पता चल सके और मोदी सरकार की जिम्मेदारी तय हो सके।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला और विवेक तन्खा ने कैग से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि कांग्रेस का आरोप कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के शासनकाल में किए गये समझौते की तुलना में बहुत अधिक हैं जिससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है।

English summary :
Senior Congress leaders met the Comptroller and Auditor General of India (CAG) Rajiv Mehrishi on Wednesday to discuss the 'financial irregularities' in the deal, and demanded 'special and forensic audit' within a certain time frame in the Rafale deal. Congress is preparing to escalate the attack on the Modi government regarding Rafale deal.


Web Title: Rafael Deal: Congress leader meet to CAG, ask for time-bound audit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे