लाइव न्यूज़ :

राफेल, बीडीएल भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास करेंगे

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:30 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार फरवरी इजरायल की रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली विकसित करेंगे जिसका नाम ‘शेड’ होगा।

इस बारे में राफेल कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय निदेशक (भारत) एली हेफेट्स और बीडीएल के निदेशक (प्रौद्योगिकी) एन पी दिवाकर एयरो इंडिया 2021 के दौरान शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले ‘‘बंधन’’ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

राफेल ने एक बयान में कहा कि ‘शेड’ दुनिया की पहली प्रणाली होगी जिसमें लक्ष्य को भेदने की मिश्रित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे आधुनिक टोरपीडो के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी रक्षा व्यवस्था बनेगी।

बयान में कहा गया कि शेड, केंद्र सरकार के ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के तहत राफेल की प्रतिबद्धता का हिस्सा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया