राफेल, बीडीएल भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास करेंगे

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:30 IST2021-02-04T18:30:04+5:302021-02-04T18:30:04+5:30

Rafael, BDL to jointly develop torpedo piercing defense system for Indian Navy | राफेल, बीडीएल भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास करेंगे

राफेल, बीडीएल भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास करेंगे

बेंगलुरू, चार फरवरी इजरायल की रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली विकसित करेंगे जिसका नाम ‘शेड’ होगा।

इस बारे में राफेल कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय निदेशक (भारत) एली हेफेट्स और बीडीएल के निदेशक (प्रौद्योगिकी) एन पी दिवाकर एयरो इंडिया 2021 के दौरान शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले ‘‘बंधन’’ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

राफेल ने एक बयान में कहा कि ‘शेड’ दुनिया की पहली प्रणाली होगी जिसमें लक्ष्य को भेदने की मिश्रित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे आधुनिक टोरपीडो के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी रक्षा व्यवस्था बनेगी।

बयान में कहा गया कि शेड, केंद्र सरकार के ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के तहत राफेल की प्रतिबद्धता का हिस्सा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rafael, BDL to jointly develop torpedo piercing defense system for Indian Navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे