लाइव न्यूज़ :

‘राधे श्याम’ दिलचस्प प्रेम कहानी है: प्रभास

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:39 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 दिसंबर अभिनेता प्रभास ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ कई दिलचस्प पहलुओं वाली प्रेम कहानी है और उन्हें उम्मीद है कि अगले साल रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

कई भाषाओं में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं और इसका निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है। इस फिल्म की कहानी 1970 की पृष्ठभूमि की है और इसमें विक्रमादित्य (प्रभास), प्रेरणा(हेगड़े) के प्रेम में पड़ जाता है।

प्रभास ने कहा कि राधे श्याम एक प्रेम कहानी है लेकिन इसमें बाकी कई चीजें भी हैं। कई घुमावदार मोड़ भी हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी। ‘बाहुबली’ अभिनेता रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने निर्देशक कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई बाधाओं के बाद भी ‘राधे श्याम’ के लिए उनके मन में दृढ़ संकल्प और जुनून बाकी रहा। कुमार ने कहा, ‘‘ पिछले चार साल से जो लोग मेरे साथ बने रहे, मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं मनोज सर (सिनेमेटोग्राफर) का आभारी हूं क्योंकि वह आप ही थे जिसकी वजह से हर दिन हम लोग उत्साहित होते थे। पूजा, आपका जन्म ही इस फिल्म के लिए हुआ है। प्रभास-आप स्टार और सुपरस्टार नहीं बल्कि कायनात हो। आपने मुझे कई चीजें सिखाईं।’’

हेगड़े ने कहा कि पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की। इस फिल्म को बनने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि करीब चार साल से इस फिल्म के लिए सब ने अपना खून, पसीना बहाया है। उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।

यह फिल्म मकर संक्रांति और पोंगल के मौके पर 14 जनवरी को रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू