लाइव न्यूज़ :

मथुरा में राधाष्टमी की तैयारियां पूरी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 12:01 IST

Open in App

मथुरा, 12 सितम्बर कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के बाद अब मथुरा में राधाष्टमी की तैयारियां शुरू पूरी कर ली गई हैं तथा 13 व 14 सितंबर को बरसाना में राधारानी का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया जाएगा।

बहरहाल, अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण पिछले साल श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन नहीं कर सके थे।

उप जिलाधिकारी राहुल यादव एवं क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राधाष्टमी पर लाड़ली जी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड संबंधी नियमों का पालन करना होगा। बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाड़ली जी मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव 14 सितंबर को मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राधाष्टमी के संबंध में सभी तैयारियां कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का पूरा ध्यान महोत्सव को शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरी सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान