राधानगर समुद्र तट ने ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाण पत्र हासिल किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:41 IST2021-09-23T12:41:38+5:302021-09-23T12:41:38+5:30

Radhanagar beach gets 'Blue Flag' certificate | राधानगर समुद्र तट ने ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाण पत्र हासिल किया

राधानगर समुद्र तट ने ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाण पत्र हासिल किया

पोर्ट ब्लेयर, 23 सितंबर केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के स्वराज दीप द्वीप में राधानगर समुद्र तट ने 2021-22 के लिए ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

राधानगर समुद्र तट दक्षिण अंडमान जिले में है और यह घरेलू तथा विदेशी दोनों पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

‘ब्लू फ्लैग’ डेनमार्क स्थित ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (एफईई) द्वारा दिया जाने वाला वैश्विक मान्यता प्राप्त पर्यावरणीय प्रमाण पत्र है जो पर्यावरण शिक्षा एवं सूचना, नहाने के पानी की गुणवत्ता, पर्यावरणीय प्रबंधन और संरक्षण तथा समुद्र तटों पर सुरक्षा एवं सेवाओं के चार प्रमुख पहलुओं के तहत 33 सख्त मानदंडों के आधार पर दिया जाता है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दक्षिण अंडमान के उपायुक्त ने इस अहम उपलब्धि पर राधानगर समुद्र तट की प्रबंधन समिति के पूरे दल की प्रशंसा की।

उपायुक्त ने समुद्र तट प्रबंधन समिति को ब्लू फ्लैग कार्यक्रम के तहत दी गयी सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि पर्यटकों द्वारा इस समुद्र तट की सुंदरता बनाए रखी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Radhanagar beach gets 'Blue Flag' certificate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे