अमित शाह ने दी राधामोहन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, BJP के संगठन चुनाव करवाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 15:56 IST2019-07-20T15:56:38+5:302019-07-20T15:56:38+5:30

Radha Mohan Singh to head panel to oversee BJP’s organisational polls | अमित शाह ने दी राधामोहन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, BJP के संगठन चुनाव करवाएंगे

राधामोहन सिंह को बिहार का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

Highlightsभाजपा संगठनात्मक चुनाव की देखरेख से जुड़ी समिति के अध्यक्ष बनाये गए राधा मोहन सिंह।सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी के अलावा राष्ट्रीय अनुशासन समिति में भी रह चुके हैं।राधा मोहन सिंह का सहयोग सांसद विनोद सोनकर, पूर्व सांसद हंसराज अहीर और कर्नाटक से पार्टी विधायक सी टी रवि करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की संगठनात्मक चुनाव की देखरेख करने वाली समिति का प्रभारी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को बनाया है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, राधा मोहन सिंह का सहयोग सांसद विनोद सोनकर, पूर्व सांसद हंसराज अहीर और कर्नाटक से पार्टी विधायक सी टी रवि करेंगे।

सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी के अलावा राष्ट्रीय अनुशासन समिति में भी रह चुके हैं। वह बिहार से भाजपा सांसद है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वे कृषि मंत्री थे। समझा जाता है कि भाजपा का संगठनात्मक चुनाव अगले महीने शुरू होगा, जब पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त हो जायेगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। 

राधामोहन सिंह को बिहार का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। विनोद सोनकर को उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। हंसराज अहीर ने महाराष्ट्र का राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सी.टी रवि को कर्नाटक का राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

Web Title: Radha Mohan Singh to head panel to oversee BJP’s organisational polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे