लाइव न्यूज़ :

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार आए राधा मोहन ने टंडन को दी श्रद्धांजलि, योगी से मिले

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:19 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राधा मोहन सिंह उत्‍तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार लखनऊ आए। इस दौरान सिंह का हवाईअड्डे से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय तक पार्टी नेताओं ने स्‍वागत किया।

सिंह ने बिहार व मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल रहे दिवंगत लालजी टंडन के आवास पर पहुंचकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलकर संगठनात्‍मक कार्यों पर चर्चा की।

वह बुधवार को भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्‍ल ने मंगलवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल सुबह 11 बजे से राज्‍य मुख्‍यालय में होगी।

शुक्ला ने कहा कि राधा मोहन की उपस्थिति और स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक संगठनात्‍मक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्‍वपूर्ण होगी। प्रदेश प्रभारी पार्टी कार्यालय में आयोजित अन्य संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि राधा मोहन सिंह आज दोपहर एक बजे लखनऊ चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

हवाईअड्डे पर प्रदेश प्रभारी का कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री स्वाति सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्‍वागत किया।

राधा मोहन ने बिहार व मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे दिवंगत लालजी टण्डन के हजरतगंज स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्‍ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां