लाइव न्यूज़ :

नए साल पर राबड़ी देवी के आवास पर छाई रही उदासी, ये रही वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2019 20:55 IST

बताया जाता है कि तेजस्वी यादव भी पटना में नहीं हैं. वह दिल्ली में हैं. उधर, लालू यादव भी चारा घोताले में सजायाफ्ता होने के बाद रांची के रिम्स में बीमार चल रहे हैं. तेज प्रताप भी घर नहीं लौटे हैं.

Open in App

नए साल के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहले जैसी चहल पहल नहीं देखी गई. वह नजारा देखने को नहीं मिला जो कभी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पटना में रहते हुए हुआ करता था. हालांकि लगातार अलग-अलग जगहों से लोग राबड़ी देवी को नए साल की शुभकामनाएं देने पहुंचते रहे.

बताया जाता है कि तेजस्वी यादव भी पटना में नहीं हैं. वह दिल्ली में हैं. उधर, लालू यादव भी चारा घोताले में सजायाफ्ता होने के बाद रांची के रिम्स में बीमार चल रहे हैं. तेज प्रताप भी घर नहीं लौटे हैं. इस वजह से भी आवास पर मायूसी छाई हुई है. सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मौजूद रहीं, जिनसे मिलने और शुभकामनाएं देने के लिए लोग लगातार यहां पहुंचते रहे. 

राबड़ी देवी के आवास पर राजद का कोई बड़ा नेता भी साल के पहले दिन नजर नहीं आया. वहीं, नये साल के अवसर पर राबड़ी देवी ने बिहारवासियों को बधाई और शुभकामना दी हैं. उन्होंने कहा कि कि नव वर्ष के अवसर पर लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही है. सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता को लालू यादव की कमी महसूस हो रही है. 

राबड़ी देवी ने कहा कि नये साल के मौके पर उन्होंने लालू प्रसाद यादव से बात भी की है. राबड़ी देवी को उम्मीद है कि लालू यादव जल्द ही जेल से बाहर आयेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव को राबड़ी देवी ने कहा कि सभी सामाजिक न्याय वाले दल एक साथ आये हैं. महागठबंधन को सफल होने की पूरी उम्मीद है. 

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव लगातार दूसरे साल भी नये साल पर रांची के होटवार जेल में कैद हैं. फिलहाल बीमारी के कारण वो रांची के रिम्स में भर्ती हैं. लालू प्रसाद यादव ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत अर्जी दाखिल की है. उनकी इस अर्जी पर 3 जनवरी को सुनवाई होने वाली है. लालू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई को लेकर सबकी नजरें कोर्ट पर टिकी हुई हैं. वहीं, राबड़ी बेवी ने कहा कि हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करेंगे.

टॅग्स :राबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे