लाइव न्यूज़ :

अगले तीन महीने तक दिल्ली में ‘राहगीरी’ कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसी) अपने 'युद्ध प्रदूषण के विरूद्ध’ अभियान के तहत अगले तीन महीने तक यहां राहगीरी फाउंडेशन एवं डब्ल्यूआरआई इंडिया के साथ मिलकर छह ‘राहगीरी’ कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इन कार्यक्रमों के दौरान टहलने, दौड़ने, साइकिल चलाने, चित्रकारी, नृत्य, योग , एयरोबिक्स जैसे विविध गतिविधियों में कलाकार एवं फिटनेस विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

पहला ‘राहगीरी’ कार्यक्रम 14 नवंबर को पटपड़गंज में सुबह सात से दस बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में पश्चिम विनोद नगर में होगा।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर प्रदूषण घटाने के लिए आगे आना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन बंद करने एवं सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने के माध्यम से हम साथ मिलकर स्वस्थ दिल्ली की बुनियाद डाल सकते हैं। ’’

डीडीसी ने एक बयान में कहा कि ये कार्यक्रम नागरिकों को वायु प्रदूषण घटाने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने से जोड़ने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ‘युद्ध प्रदूषण के विरूद्ध‘ अभियान की पृष्ठभूमि में आयोजित किये जा रहे हैं, ऐसे में लोग निजी वाहन का कम इस्तेमाल करें तथा कम से कम हफ्ते में एक दिन अपना वाहन उपयेाग नहीं करें एवं अन्य उपाय भी अपनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट