लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, मुंबई में ‘आर-वैल्यू’ दो से अधिक; कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार का संकेत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के प्रसार की गति को दर्शाने वाली 'आर-वैल्यू' दिल्ली और मुंबई में दो के आंकड़े को पार कर गई है।

गणितीय विज्ञान संस्थान, चेन्नई के अनुसंधानकर्ताओं के डेटा अध्ययन के अनुसार, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में ‘आर-वैल्यू’ (वायरस से जुड़ी प्रजनन संख्या) एक से अधिक है।

अध्ययन टीम का नेतृत्व करने वाले सीताभ्र सिन्हा ने कहा कि 23-29 दिसंबर के बीच दिल्ली में आर-वैल्यू 2.54 थी, जबकि मुंबई में यह 23-28 दिसंबर के बीच 2.01 थी।

इन दोनों शहरों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

पुणे और बेंगलुरु में 'आर-वैल्यू' 1.11 तथा कोलकाता और चेन्नई में 'आर-वैल्यू' क्रमशः 1.13 और 1.26 दर्ज की गई।

सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “अक्टूबर के मध्य से, इन सभी शहरों की आर-वैल्यू एक से अधिक हो गई थी। जो नया है, वह अचानक हुई वृद्धि है। तथ्य यह है कि दिल्ली और मुंबई में आर-वैल्यू दो के आंकड़े को पार कर गई है, जो काफी आश्चर्यजनक है।”

दिल्ली में बुधवार को 923 नए मामलों के साथ संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जो 30 मई के बाद सर्वाधिक और एक दिन पहले के आंकड़े से 86 प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह, मुंबई में बुधवार को महामारी के 2,510 नए मामले दर्ज किए, जो आठ मई, 2021 के बाद सर्वाधिक हैं।

'आर-वैल्यू' यह दर्शाती है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरे शब्दों में कहें तो इससे यह पता चलता है कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है।

इस क्रम में एक से कम 'आर-वैल्यू' दर्शाती है कि रोग के मामलों में गिरावट आ रही है। इसके विपरीत, यदि 'आर-वैल्यू' एक से अधिक है, तो इसका मतलब है कि प्रत्येक दौर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है और तकनीकी रूप से यह 'महामारी चरण' बन जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह