लाइव न्यूज़ :

कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए आर माधवन को सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 17 फरवरी अभिनेता आर माधवन को कला और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बुधवार को डीवाई पाटिल एजुकेशन सोसायटी, कोल्हापुर ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी लिट) की उपाधि प्रदान की।

50 वर्षीय अभिनेता को यह सम्मान एजुकेशन सोसायटी के नौवें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। 

माधवन ने कहा,''मैं वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मुझे आगे बढ़ने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा।”

90 के दशक के अंत में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता को 2000 में फिल्मकार मणि रत्नम की तमिल रोमांटिक फिल्म 'अलाईपयूथे' से सफलता मिली। इसके बाद वे 'रहना है तेरे दिल में', ' इडियट्स', 'तन्नू वेड्स मनु' और 2017 की थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' जैस लोकप्रिय फिल्मों में नजर आए ।

उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की ' ब्रीद ' में 2018 में काम किया।

माधवन फिलहाल अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इसमें वह अभिनय करते भी नजर आएंगे।

यह फिल्म जासूसी के आरोपी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!