लाइव न्यूज़ :

भारत छोड़ो आंदोलन : मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शहीदों को किया गया याद

By भाषा | Updated: August 9, 2021 11:36 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 79 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

भारत की ब्रिटिश शासन से आजादी की लड़ाई में इस आंदोलन को मील का एक पत्थर माना जाता है।

अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य लोगों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह वही मैदान है, जहां से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के लिए ‘‘करो या मरो’’ का नारा दिया था।

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल यहां सुबह पहुंचे और गांधी स्मृति स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘अगस्त क्रांति दिवस’ का महत्व रेखांकित किया।

अगस्त 1942 में महात्मा गांधी के तत्काल स्वतंत्रता के आह्वान के साथ ही मुंबई के गोवालिया टैंक से इस आंदोलन की शुरुआत की गई थी। बाद में इस जगह को अगस्त क्रांति मैदान नाम दिया गया।

कुछ श्रमिक संघों के सदस्य और कार्यकर्ता इस अवसर पर अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए। पिछले साल की तरह ही कोविड-19 के कारण इस साल भी यहां लोगों की संख्या कम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह