लाइव न्यूज़ :

दुबई में बंधक बनाए गए दो युवकों को मुक्त कराने के लिए त्वरित कदम उठायेंगे: सोरेन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:46 IST

Open in App

रांची, चार मार्च झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि दुबई में बंधक बनाये गये गुमला जिले के दोनों युवकों को मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार त्वरित कदम उठाएगी और इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग लिया जायेगा।

पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने यहां विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित नवडीहा बरटोली गांव के रहने वाले सुनील भगत और डुको गांव के अजय उरांव को दुबई में बंधक बनाकर रखा गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इन दोनों युवकों को दुबई से मुक्त कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मामला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित कर इन दोनों युवकों को मुक्त कराकर वापस लाने के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठाएगी।

उरांव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला मधुकर मिश्रा गत 28 जनवरी को इन दोनों युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें घर से अपने साथ ले गया था और सात फरवरी को उन्हें टूरिस्ट वीजा से दुबई ले जाया गया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इन दोनों युवकों से उसने नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए भी लिए थे लेकिन वहां पहुंचने के बाद इन दोनों युवकों को कोई नौकरी नहीं दी गई। इसके बाद इन दोनों युवकों को कोरोना वायरस से संक्रमित बताकर बंधक बना लिया गया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि इन दोनों युवकों का टूरिस्ट वीजा इस वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि इस मामले में सरकार त्वरित कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सुनील भगत की पत्नी फुलप्यारी देवी और अजय उरांव की पत्नी केवरा उरांव शामिल थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग