लाइव न्यूज़ :

अजय माकन को पंजाब चुनाव संबंधी कांग्रेस की समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरिंदर से उठाये सवाल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा अजय माकन को एक अहम समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को सवाल उठाया। सिंह ने आरोप लगाया कि माकन के एक रिश्तेदार 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में शामिल थे।

सिंह ने माकन को एक “विफल राजनेता” बताया और कहा कि उनके प्रभारी रहते पार्टी दिल्ली में लगातार दो विधानसभा चुनाव हार गई थी। माकन कांग्रेस के महासचिव हैं और उन्हें पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करने वाली समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “माकन ललित माकन के भतीजे हैं जो दिल्ली में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मुख्य दोषियों में से एक थे। कांग्रेस ने माकन से बदतर व्यक्ति को इस काम के लिए नियुक्त नहीं कर सकती थी।”

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जहां “एक अन्य दोषी सज्जन कुमार पर मामला चला रही है वहीं कांग्रेस माकन को पुरस्कृत कर रही है, और वह भी पंजाब में, ऐसा कर के पार्टी पंजाबियों के घाव पर नमक छिड़क रही है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी को माकन जैसे व्यक्ति को नियुक्त करने से बचना चाहिए था क्योंकि इस नाम से ही पंजाब में उसका मजाक बन जाएगा क्योंकि उनके (अजय माकन) दिवंगत चाचा सिख विरोधी दंगों में शामिल थे जिसमें निर्दोष लोगों को जलाकर मार दिया गया था।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि माकन में समिति का अध्यक्ष बनने की काबिलियत नहीं है और अम्बिका सोनी तथा सुनील जाखड़ जैसे नेताओं को उनके अधीन रखना गलत है। सिंह ने कहा कि अजय माकन के प्रभारी रहते दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों