लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई की 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्र में गुजरात दंगों पर सवाल, बोर्ड ने कहा-कार्रवाई करेंगे

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सीबीएसई की बुधवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा में समाजशास्त्र के प्रश्न पत्र में छात्रों से उस पार्टी का नाम बताने को कहा गया जिसके कार्यकाल में ‘‘2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा’’ हुई थी। सीबीएसई ने इस प्रश्न को ‘अनुचित’ और उसके दिशानिर्देशों के खिलाफ बताया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि मामले में ‘‘जिम्मेदार व्यक्तियों’’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीबीएसई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘बुधवार को 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र की टर्म एक परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया, जो अनुचित है और प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध में बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई त्रुटि को स्वीकार करता है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।’’

सीबीएसई ने कहा कि पेपर सेट करने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक उन्मुख होने चाहिए और वर्ग-धर्म-तटस्थ होने चाहिए तथा ऐसे विषयों को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक पसंद के आधार पर लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

समाजशास्त्र परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा गया-2002 में गुजरात में बडे़ पैमाने पर मुस्लिम विरोधी हिंसा किस सरकार के कार्यकाल में हुई? उत्तर के लिए विकल्प थे- कांग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन।

गुजरात में 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आगजनी के बाद राज्य में दंगे भड़क उठे थे। ट्रेन में आग की घटना में 59 हिंदू ‘कारसेवक’ मारे गए थे। दंगों में एक हजार से अधिक लोगों की जान गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?