लाइव न्यूज़ :

परीक्षा में करीना कपूर के बेटे के बारे में पूछा गया सवाल, स्कूल को जारी होगा नोटिस

By भाषा | Updated: December 25, 2021 14:56 IST

Open in App

खंडवा, 25 दिसंबर मध्य प्रदेश के खंडवा में एक निजी स्कूल में कक्षा छह की परीक्षा में बॉलीवुड कलाकार करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम पूछे जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।

हालांकि स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि इस सवाल को विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए।

खंडवा शहर के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 के सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में बृहस्पतिवार को सवाल पूछा गया था कि ‘‘ करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखें’’।

इस सवाल पर एक स्थानीय अभिभावक-शिक्षक निकाय ने आपत्ति व्यक्त की और कई अन्य लोगों ने विभिन्न सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र की प्रति साझा की।

जिला शिक्षा अधिकारी संजीव भालेराव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और विभाग संबंधित स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में स्कूल का उत्तर मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भालेराव ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे राष्ट्रहित में उनका ज्ञान बढ़े।

शहर के एक अभिभावक-शिक्षक संघ के पदाधिकारी अनीस अरझरे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों से छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर जैसे नायकों से संबंधित सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं स्कूल की संचालक श्वेता जैन ने कहा कि प्रश्न पत्र दिल्ली स्थित एक संगठन द्वारा तैयार किए जाते हैं जिसके साथ उनका स्कूल संबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी तक स्कूल के किसी भी विद्यार्थी के माता-पिता ने इस मामले में शिकायत नहीं की है’’ और जो लोग विरोध कर रहे हैं वह स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता नहीं हैं।

जैन ने यह भी कहा कि सवाल को धर्म या सांप्रदायिकता से जोड़ना गलत है इसे मात्र ज्ञान बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?