लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीमापुरी में झगड़ा, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली के सीमापुरी इलाके में शराब के नशे में झगड़ा करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस झगड़े में तीन लोग जख्मी हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कहासुनी के बाद हुयी हाथापाई में दो पड़ोसियों के अलावा एक महिला भी जख्मी हुई है।

अधिकारी के मुताबिक, सीमापुरी की कलंदर कॉलोनी में शुक्रवार रात जब झगड़ा हुआ तब वीरू (32) और शहज़ाद (22) नशे की हालत में थे। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर साथियासुंदरम ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, झगड़ा तब शुरू हुआ जब नशे में धुत वीरू ने अपने पड़ोसी शहजाद को गालियां देना शुरू कर दिया, और वह भी नशे की हालत में था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों में झगड़ा हो गया, और इसके बाद वीरू की भाभी पुष्पा उसका समर्थन करने आ गई, जबकि एक अन्य पड़ोसी मीनाक्षी ने शहजाद के पक्ष आ गई।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान, दोनों व्यक्ति और पुष्पा घायल हो गई और उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया, “हमने जांच के आधार पर, झगड़े में शामिल चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 160 (झगड़ा करने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और घटना के संबंध में वीरू और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos