लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अब क्वारंटाइन नियमों को तोड़ना पड़ेगा भारी, देना होगा इतना जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2020 17:07 IST

केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक अगर हल्के फ्लू के लक्षण दिखें तो लोगों को खुद ही होम क्वारनटीन हो जाना चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में कोरोना संदिग्धों को भी क्वारनटीन रहना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में अब क्वारेंटीन नियमों को तोड़ना भारी पड़ेगा। सरकार ने नियम में बदलाव कर तय किया है कि जो क्वारेंटीन नियमों को तोड़ेगा उसे 2 हजार रुपए का जुमार्ना भरना होगा।

भोपाल: मध्य प्रदेश में अब क्वारेंटीन नियमों को तोड़ना भारी पड़ेगा। सरकार ने नियम में बदलाव कर तय किया है कि जो क्वारेंटीन नियमों को तोड़ेगा उसे 2 हजार रुपए का जुमार्ना भरना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में क्वारेंटीन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक अगर हल्के फ्लू के लक्षण दिखें तो लोगों को खुद ही होम क्वारनटीन हो जाना चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में कोरोना संदिग्धों को भी क्वारनटीन रहना होगा। 

इसके चलते अब प्रदेश सरकार ने क्वारेंटीन नियमों का उल्लंघन करने वाले पर जुमार्ना करने का फैसला लिया है।  स्वास्थ्य विभाग  के आदेश में कहा गया है, अगर कोई पहली बार होम क्वारनटीन नियम तोड़ता है तो उस पर 2 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। अगर  कोई व्यक्ति दूसरी बार भी क्वारेंटीन नियम तोड़ता पाया जाता है तो उसे क्वारनटीन सेंटर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 165 नए मामले

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7,024 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 305 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, इंदौर, खंडवा, दतिया और मंडला में एक—एक मरीज की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 117 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 49, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 12, जबलपुर में नौ, खरगोन, मंदसौर एवं देवास में आठ—आठ, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर, उमरिया, दतिया, मंडला तथा अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया