लाइव न्यूज़ :

‘क्वाड’ प्रभावी तरीके से आगे बढ़ रहा है : जयशंकर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि ‘क्वाड’ खुले दिमाग और रचनात्मक दृष्टिकोण वाली एक बहुत ही समकालीन व्यवस्था है जिसने इसे विभिन्न समस्याओं को हल करने में “बहुत प्रभावी ढंग से” आगे बढ़ने में मदद की है।

करीब 15 साल पहले भारत-अमेरिका परमाणु समझौते की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के महत्व और उन्हें प्राप्त करने में भारत की यात्रा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि हालांकि वाशिंगटन ने भारत के साथ संबंधों में एक निश्चित मूल्य की खोज की, लेकिन कुछ अन्य थे जो दुनिया के बारे में अपने विचारों को लेकर “हठधर्मी” थे और उन्हें ऐसा करना कठिन लगा।

जयशंकर को ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट 2021 में एक इंटरैक्टिव सत्र में टिप्पणी करने के लिए कहा गया था कि परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले जो धारणा मौजूद थी, वह यह थी कि अमेरिका महत्वपूर्ण तकनीकों को साझा करने के लिए अनिच्छुक था लेकिन बाद में पता चला कि समस्या कहीं और (चीन) थी।

मंत्री ने भारत के प्रौद्योगिकी-संचालित संक्रमण के बारे में बात की और विशेष रूप से जिस तरह से उन्होंने कोविड-19 महामारी के बाद देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना किया उस पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही, उन्होंने नौकरियों के सृजन पर ध्यान देने के साथ भारत की घरेलू आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक विकास को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

जयशंकर ने कहा, “लोग आपूर्ति श्रृंखलाओं के बारे में बात करते हैं। मैं कहूंगा कि सबसे पहले, अपनी घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को देखें, जो आपकी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसलिए हमें अपनी घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को लगातार मजबूत करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “इन ताकतों के बिना और रोजगार वृद्धि के बिना हम आर्थिक विकास नहीं कर सकते हैं। बिना रोजगार विकास वास्तव में विकास नहीं है, निश्चित रूप से हमारे जैसे देश के लिए नहीं।”

जयशंकर ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, अधिक रोजगार सृजित करने और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए माहौल को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “इसे बढ़ावा देने के लिए, मुझे नहीं लगता कि हमें इसके बारे में रक्षात्मक होना चाहिए।”

विदेश मंत्री ने कहा, “वर्षों से कुछ निश्चित प्रकार के आर्थिक तर्क” ने देश को ऐसी स्थिति में जकड़ लिया, जहां जब कोविड-19 ने प्रहार किया तो यह मूल बातें के लिए तैयार नहीं था।

उन्होंने कहा, “आज हमारे पास क्षमता है…बीते दो वर्षों में हमनें इसे अभूतपूर्व रूप से किया है।”

भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के ‘क्वाड’ का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह बहुत प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में, यह अच्छी तरह से बैठा है क्योंकि यह एक बहुत ही समकालीन व्यवस्था है जो लचीली है, रचनात्मक है और खुले विचारों वाली है। आप विचार परोसते हैं, आप इसे पसंद करते हैं, आप इसे चुनते हैं, आपको यह पसंद नहीं है आप इसे किनारे रखते हैं। कभी-कभी आप इस पर फिर से गौर करते हैं, इसलिए यह काम करने का एक नया तरीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर