लाइव न्यूज़ :

क्वाड साझेदारी में समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता है: विदेश सचिव

By भाषा | Updated: December 3, 2021 00:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्वाड साझेदारी उन तरीकों में से एक है जो हिंद प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकती है।

श्रृंगला ने कहा कि क्वाड साझेदारी में नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के महत्व को रेखांतित करते हुए समकालीन वैश्विक चुनौतियों और आपसी चिंताओं को दूर करने की क्षमता है।

पांचवें भारत-अमेरिकी मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्वाड के सदस्यों में लोकतांत्रिक राष्ट्रों के रूप में एक साथ काम करने की क्षमता भी अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगी और हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगी।

विदेश सचिव ने कहा, “हाल के दिनों में हमने कई देशों को हिंद-प्रशांत के लिए अपने दृष्टिकोण और रणनीतियों को स्पष्ट करते हुए देखा है। हम इस प्रवृत्ति का स्वागत करते हैं, जो हिंद-प्रशांत के बढ़ते महत्व और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व का संकेत है।”

क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हैं। इसकी तवज्जो मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है