लाइव न्यूज़ :

ईडी के सम्मन में प्रमाणिकता जांचने के लिये क्यूआर कोड, पासवर्ड होंगे

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन और विदेशी विनिमय उल्लंघन जांच के दौरान क्यूआर कोड और पासवर्ड वाले सम्मन जारी करेगा, क्योंकि यह पाया गया था कि कुछ व्यक्ति पैसे ऐंठने के लिए लोगों को फर्जी नोटिस जारी कर रहे थे।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि व्यक्तियों को प्राप्त सम्मन की प्रामाणिकता को सत्यापित करने की अनुमति देने के लिए, प्रवर्तन निदेशालय ने सिस्टम के माध्यम से नोटिस जारी करने का एक तंत्र तैयार किया है।

उसने कहा, “इसके अनुसार, ईडी के अधिकारियों को कुछ असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर केवल सिस्टम के माध्यम से सम्मन जारी करने का निर्देश दिया गया है।”

बयान में कहा गया है कि सिस्टम से उत्पन्न सम्मन पर उसे जारी करने वाले अधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षर और मुहर लगाई जाएगी और इसमें पत्राचार के लिए उसकी आधिकारिक ईमेल आईडी और फोन नंबर भी शामिल होगा।

इसमें कहा गया कि नई प्रक्रिया की खास बात यह होगी कि “सिस्टम-से जारी सम्मन में एक क्यूआर कोड और सबसे नीचे एक विशिष्ट पासकोड होगा।”

बयान में कहा गया कि सम्मन प्राप्त करने वाला क्यूआर कोड को स्कैन करके और ईडी वेबसाइट पेज पर विशिष्ट पासकोड दर्ज करके समन की प्रामाणिकता को सत्यापित कर सकता है, जो समन प्राप्त होने के 24 घंटे बाद (सार्वजनिक अवकाश, शनिवार और रविवार को छोड़कर) क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद खुल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट