लाइव न्यूज़ :

‘किला ए अर्क’ को संरक्षित कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: January 4, 2021 12:25 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), चार जनवरी औरंगाबाद के किला-ए-अर्क को सांस्कृतिक विशेषज्ञ संरक्षित करने तथा इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। मुगल शासक औरंगजेब का बनवाया गया यह किला आज खस्ताहाल हो चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में किला परिसर में कई नई इमारतें बन चुकी हैं लेकिन पुराना ढांचा बहुत कमजोर पड़ चुका है तथा इसकी मरम्मत की जरूरत है।

औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिला प्रशासन भविष्य में इस ढांचे के हिस्से के संरक्षण का काम देखेगा।

इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट ऐंड कल्चरल हेरिटेज के औरंगाबाद चैप्टर के समन्वयक अजय कुलकर्णी ने बताया कि किले का निर्माण औरंगजेब ने 1650 में करवाया था। उन्होंने कहा, ‘‘देखरेख के अभाव में किले की हालत खराब होती गई।’’

किला विशेषज्ञ संकेत कुलकर्णी ने बताया कि इमारत परिसर पहले राज्य के पुरातत्व विभाग में एक अधिसूचित स्मारक था लेकिन 1971 में इसे इस सूची से बाहर कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां निजाम काल में ‘वंदे मातरम अभियान’ चला था लेकिन अब यह बहुत खराब स्थिति में है।’’ उन्होंने बताया कि निजाम काल में इसे महाविद्यालय में बदल दिया गया था।

‘अमेजिंग औरंगाबाद’ संगठन के सदस्य स्वप्निल जोशी ने कहा, ‘‘मरम्मत के बाद यह पर्यटकों के आकर्षण का एक और केंद्र बन सकता है। परिसर में नई इमारतें होने के बावजूद पुराने ढांचे में पर्यटकों का ध्यान खींचने की क्षमता है।’’

राज्य के पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह किला अब एक अधिसूचित स्मारक नहीं है और इसके संरक्षण के लिए किसी भी प्राधिकार को विभाग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर