लाइव न्यूज़ :

ऋषिगंगा के उपर बनी झील की निगरानी के लिए क्यूडीए स्थापित

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:50 IST

Open in App

देहरादून, 22 फरवरी उत्तराखंड के चमोली में हाल में आई आपदा के बाद ऋषिगंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बनी झील की निगरानी के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने क्विक डिप्लायबल एंटीना (क्यूडीए) प्रणाली को स्थापित किया है।

एसडीआरएफ की उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि उपग्रह संचार पर आधारित क्यूडीए प्रणाली करीब 14,000 फुट की ऊंचाई पर नो सिग्नल क्षेत्र में स्थित झील की लगातार निगरानी में मदद मिलेगी। यह प्रणाली आंकड़े इकटठा कर सीधे नियंत्रण कक्ष को भेजेगी।

उन्होंने कहा कि झील में कोई भी असामान्य गतिविधि का पता चलने पर इससे तत्काल चेतावनी जारी करने में मदद मिलेगी।

ऋषिगंगा के उपर झील के निर्माण से वैज्ञानिकों के साथ ही सरकार भी चिंतित हो गई है।

झील के बारे में पता चलने के बाद वैज्ञानिकों के कई दल उसका हवाई सर्वेंक्षण कर चुके हैं जबकि भारतीय भू सर्वेक्षण तथा उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की एक संयुक्त टीम पैदल मौके का जायजा लेकर आई है।

मौके का जायजा लेकर आए सभी वैज्ञानिक दलों का मानना है कि झील से जलरिसाव हो रहा है और इससे तात्कालिक कोई खतरा नहीं है।

क्यूडीए नो सिग्नल क्षेत्र से संचार स्थापित करने की नवीनतम तकनीक है जो तत्काल उपग्रह के जरिए संपर्क स्थापित कर लाइव ऑडियो ओर वीडियो कॉल की सुविधा देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र