लाइव न्यूज़ :

क्यूसीआई प्रमुख आदिल जैनुलभाई को क्षमता निर्माण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल क्वालिटी काउन्सिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के प्रमुख आदिल जैनुलभाई को सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत स्थापित क्षमता निर्माण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी।

नौकरशाही में व्यापक सुधार लाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि रामास्वामी बालासुब्रमण्यम को आयोग का सदस्य (एचआर) तथा प्रवीण परदेसी को सदस्य (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार बालासुब्रमण्यम स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट के संस्थापक हैं और परदेसी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के तहत डिफीट-एनसीडी (गैर-संचारी रोग) के लिए वैश्विक कार्यक्रम समन्वयक हैं।

विश्व बैंक के निजी क्षेत्र के एक पूर्व वरिष्ठ विशेषज्ञ हेमांग जानी को आयोग का सचिव बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल सितंबर में ‘मिशन कर्मयोगी’ को स्वीकृति दी थी। इसे क्षमता निर्माण के उद्देश्य से शुरू किया गया, सबसे बड़ा नौकरशाही सुधार पहल कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र