लाइव न्यूज़ :

कतर के विशेष दूत ने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघर्ष समाधान के लिए कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी से मुलाकात करने के बाद शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति का तेजी से बिगड़ना एक ‘‘गंभीर मामला’’ है।

आतंकवाद विरोधी और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता के लिए कतर के विदेश मंत्री के विशेष दूत अल-कहतानी अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए भारत दौरे पर आए हुए हैं।

जयशंकर ने अल-कहतानी से बैठक के बाद कई ट्वीट कर कहा कि शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हो और इन्हें बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी की अगवानी करके प्रसन्नता हुई। अफगानिस्तान में हाल के हालातों पर भारत के नजरिए और हाल की चर्चाओं के दौरान क्षेत्र की ओर से जो चिंताएं सामने आईं उनसे उन्हें अवगत करवाया।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात गंभीर मसला है। शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हो और इन्हें बढ़ावा दिया जाए।’’

अफगान शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले कहतानी ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने विदेश सचिव और कतर के दूत के बीच हुई बैठक के बारे में कहा, ''उन्होंने दोहा में हुई अफगानिस्तान शांति वार्ता पर चर्चा की और वहां बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर चिंता जाहिर की।''

अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान की स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई थी।

अफगानिस्तान की स्थिरता में एक अहम पक्षकार होने के नाते भारत क्षेत्र के अन्य देशों और युद्धग्रस्त देश में तेजी से बदलते हालात के मद्देनजर सभी अहम पक्षकारों के साथ वार्ता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल