लाइव न्यूज़ :

कतर के दूत ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी से अफगानिस्तान पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 00:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त संघर्ष समाधान के लिए कतर के दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान में स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद विरोधी और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता के लिए कतर के विदेश मंत्री के विशेष दूत अल-कहतानी शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से मुलाकात करेंगे।

अल-कहतानी ने अफगान शांति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी भारत यात्रा अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा बढ़ती हिंसा पर वैश्विक चिंताओं के बीच हो रही है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘अल-कहतानी ने संयुक्त सचिव (पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान) जे पी सिंह से मुलाकात की और अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति और अफगान शांति प्रक्रिया में हालिया घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

कतर की राजधानी दोहा अंतर-अफगान शांति वार्ता का स्थल रही है। खाड़ी देश अफगान शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहा है।

अल-कहतानी ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि तालिबान से बात करने के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा एक चुपचाप यात्रा की गई है। क्यों? क्योंकि हर कोई यह विश्वास नहीं कर रहा है कि तालिबान हावी होगा और कब्जा करेगा, क्योंकि तालिबान एक प्रमुख घटक है, या होना चाहिए या अफगानिस्तान के भविष्य का एक प्रमुख घटक बनने जा रहा है।’’

उन्होंने ‘‘अमेरिका-नाटो की वापसी के बाद अफगानिस्तान में शांति की ओर देख रहे’’ विषय पर चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

कतर के दूत ने विदेश मंत्रालय में सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग) संजय भट्टाचार्य से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह