लाइव न्यूज़ :

बाजवा ने कहा- भारत के किसी भी दुस्साहस का ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने के लिये पाक सेना पूरी तरह तैयार

By भाषा | Updated: October 4, 2019 06:58 IST

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर को अपने देश का ‘शह-ए-रग (जीवन-मरण का प्रश्न)’ करार देते हुए गुरुवार को कहा कि “भारत की तरफ से किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब” देने के लिये उनके सैनिक “पूरी तरह तैयार” हैं।

Open in App

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर को अपने देश का ‘शह-ए-रग (जीवन-मरण का प्रश्न)’ करार देते हुए गुरुवार को कहा कि “भारत की तरफ से किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब” देने के लिये उनके सैनिक “पूरी तरह तैयार” हैं।

कोर कमांडरों की एक बैठक को संबोधित करते हुए गुरुवार को जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान सेना “हर कीमत पर देश के सम्मान, गरिमा और क्षेत्रीय अक्षुण्णता की रक्षा के लिये पूरी तरह संयोजित, तैयार और दृढ़ प्रतिज्ञ है।”

उन्होंने जोर देकर कहा, “कश्मीर पाकिस्तान का शह-ए-रग है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

जनरल ने “भारत के किसी भी दुस्साहस या आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प” फिर दोहराया। भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान को रद्द करने और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल