वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूटी, नहीं रहे प्यारे लाल वडाली

By भारती द्विवेदी | Updated: March 9, 2018 11:40 IST2018-03-09T11:28:44+5:302018-03-09T11:40:29+5:30

Pyare lal wadali Passes away: सूफी गानों की वजह से दोनों वडाली ब्रदर्स की पहचान दुनिया भर में थी।

Pyare lal wadali no more, wadali brothers group now parted | वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूटी, नहीं रहे प्यारे लाल वडाली

वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूटी, नहीं रहे प्यारे लाल वडाली

नई दिल्ली, 9 मार्च: मशहूर सूफी गायक उस्ताद प्यारे लाल वडाली का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। अमृसतर के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। प्यारे लाल वडाली की निधन कार्डियक अरेरस्ट की वजह से हुई है। पूर्णचंद वडाली और प्यारेलाल वडाली इन दोनों भाईयों की जोड़ी वडाली ब्रदर्स के नाम से मशहूर थी। गायकी के लिए बड़े भाई पूरनचंद वडाली को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।


बड़े भाई से ली थी संगीत की शिक्षा

वडाली ब्रदर्स का जन्म पंजाब के अमृतसर जिले में हुआ था। उनके पिता ठाकुर दास वडाली ने अपने बड़े बेटे पूरनचंद को संगीत की शिक्षा दिलवाई थी। पूरनचंद ने संगीत की शिक्षा पटियाला घराना के पंडित दुर्ग दास और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान से ली थी। प्यारे लाल वडाली के गुरू उनके बड़े भाई पूर्णचंद ही थे। उन्होंने संगीत में जो भी सिखा अपने बड़े भाई से ही सीखा था। वडाली बंधु अपने पंजाबी-सूफी गानों के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर रहे हैं। काफिया, गजल और भजन गाने में दोनों भाई अच्छे-अच्छों को चुनौती देते थे।

Web Title: Pyare lal wadali no more, wadali brothers group now parted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे