लाइव न्यूज़ :

नागपुर के प्यारे खान ने शहर को ऑक्सीजन आपूर्ति कराने में दिल खोलकर मदद की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:33 IST

Open in App

नागपुर, 28 अप्रैल नागपुर के व्यापारी प्यारे खान के लिए रमजान के पवित्र महीने में सर्वश्रेष्ठ जकात (परमार्थ) महामारी से प्रभावित इस शहर को ऑक्सीजन जुटाने में मदद करना है।

ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले खान ने अपने पैसे से शहर के लिए 20 ऑक्सीजन टैंकरों का इंतजाम किया है। नागपुर इस जीवन रक्षक गैस की कमी से जूझ रहा है।

खान ने पीटीआई -भाषा को बताया कि उन्होंने ऑक्सीजन सांद्रक एवं सिलेंडरों की खरीद पर एक करोड़ रूपये खर्च कर दिये हैं।

उन्होंने कहा कि अखबारों के माध्यम से उन्हें अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी के बारे में पता चला।

खान ने कहा, ‘‘ रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया था। हम इस दौरान जकात (परमार्थ हेतु चंदा) देते हैं, मैंने सोचा कि इस बार मस्जिद या मदरसे को देने के बजाय हमें ऑक्सीजन की कमी के समाधान के लिए कुछ करना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि पहले हमने बेंगलुरु में आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया और सामान्य दर से दोगुणा-तीगुणा का भुगतान करके दो ऑक्सीजन टैंकरों का प्रबंध किया।

उन्होंने बताया कि नागपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें विशाखापत्तनम से ऑक्सीजन आपूर्ति का इंतजाम कराने में मदद की।

खान ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी के ड्राइवरों को इस पूर्वी तटीय शहर से पांच टैंकर लाने भेजा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अब तक करीब 20-22 तरल ऑक्सीजन टैंकरों का इंतजाम कर चुके हैं और करीब एक करोड़ रूपये खर्च किये हैं।’’

उन्होंने बताया कि सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में 116 ऑक्सीजन सांद्रकों की खरीद के लिए 50 लाख रूपये दिये।

गडकरी ने मंगलवार को कहा था कि खान और उनकी टीम अपनी पेशेवर विशेषज्ञता से जिला प्रशासन को ऑक्सीजन की ढुलाई की निगरानी में मदद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू