लाइव न्यूज़ :

मानसून के मौसम के बाद पीडब्ल्यूडी दिल्ली में प्रमुख सड़कों की मरम्मत करेगा

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मानसून का मौसम खत्म होने के बाद शहर की प्रमुख सड़कों की पूरी तरह मरम्मत करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य सड़कों की स्थिति में सुधार करना है, जो बरसात के मौसम में व्यापक जलभराव और भारी वर्षा के कारण खराब हो जाती है।

बाहरी रिंग रोड पर आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे की सड़क का एक बड़ा हिस्सा शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की भूमिगत पाइपलाइन के रिसाव के कारण ढह गया था। इसकी मरम्मत और सड़क पर वाहनों के आवागमन को शुरू करने के लिए विभाग ने रात भर काम किया था।

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता शशि कांत ने कहा, “मानसून के मौसम की समाप्ति के बाद शहर की प्रमुख सड़कों की पूरी तरह से मरम्मत की जाएगी। इसमें मुख्य तौर पर मरम्मत और अन्य रखरखाव कार्य शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा कि कई सड़कों और फ्लाईओवरों की मरम्मत की जरूरत है, लेकिन यह मानसून के समाप्त होने के बाद ही किया जा सकता है। 2019 में पीडब्ल्यूडी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, शहर के कई फ्लाईओवरों को मरम्मत की सख्त जरूरत है। उनमें से कुछ संरचनाओं की मरम्मत की गई थी लेकिन अधिकतर फ्लाईओवर पर काम किया जाना बाकी है।

पीडब्ल्यूडी शहर में 1,260 किलोमीटर से अधिक मुख्य सड़कों का प्रबंधन करता है, जो 60 फुट से अधिक चौड़ी है।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभाग मरम्मत कार्य करता रहता है लेकिन वे या तो छोटे होते हैं या आम तौर पर जरूरत पर आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी को खराब सड़कों, गड्ढों की शिकायतें मिल रही हैं और सड़क के टूटने की घटना भी देखी गई है, इसलिए पूरी तरह से जांच और मरम्मत कार्य करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos