लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जलजमाव पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएगा पीडब्ल्यूडी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव पर नजर रखने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा और इसने अपने अधिकारियों से बारिश के मौसम में रात में निरीक्षण करने को भी कहा है।

ये निर्देश पीडब्ल्यूडी के प्रमुख इंजीनियर ने पिछले महीने पीडब्ल्यूडी सचिव से मुलाकात के बाद जारी किए हैं।

विभाग ने बाद में इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया कि कार्यकारी अभियंता और अन्य कर्मचारी किसी भी तरह के जलजमाव के लिए जिम्मेदार होंगे।

सर्कुलर में कहा गया, ‘‘सभी प्रमुख इंजीनियर को जलजमाव के संभावित क्षेत्रों में कैमरा लगाना सुनिश्चित करना चाहिए जिसके लाइव फीड कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं प्रमुख अभियंता के मोबाइल फोन पर मौजूद रहें।’’

इसमें कहा गया, ‘‘कार्यकारी अभियंताओं को बारिश के मौसम में रात में दौरा करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि जलजमाव नहीं हो।’’

विभाग ने अपने अधिकारियों से कहा कि नालों से कचरा हटाने की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि मॉनसून से पहले इसे पूरा किया जा सके और जलजमाव की संभावना नहीं रहे।

पिछले वर्ष मॉनसून के दौरान नालों की सफाई नहीं होने और उनसे गाद निकालने में विलंब होने के कारण महानगर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

मध्य दिल्ली के मिंटो ब्रिज के नीचे जुलाई 2020 में एक मिनी ट्रक के डूब जाने से 56 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई थी।

पीडब्ल्यूडी महानगर के 17 संभागों में 1260 किलोमीटर लंबी सड़कों से लगते 2050 किलोमीटर लंबे नालों का प्रबंधन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे