लाइव न्यूज़ :

पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता परीक्षा : भाजपा विधायक ने गोवा के मंत्री पर रिश्वत का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:38 IST

Open in App

पणजी, 12 दिसंबर गोवा के एक भाजपा विधायक ने रविवार को राज्य की अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री पर प्रति उम्मीदवार 25 से 30 लाख रुपये की दर से रिश्वत लेकर राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में अभियंता के पदों को भरने का आरोप लगाया।

आरोप लगाने वाले विधायक ए. मॉन्सरेट ने शनिवार शाम को एंटोनियो फर्नांडिज के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी इंजीनियर पद के लिए अधिसूचित नामों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए और नए सिरे से परीक्षा कराई जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के 150 पदों पर भर्ती के लिए पिछले महीने परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे शनिवार को घोषित किए गए।

मॉन्सरेट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री दीपक पुष्कर ने इन पदों के लिए 25 से 30 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार रिश्वत ली है। मैंने मुख्यमंत्री से इस पूरी सूची को वापस लेने और नए सिरे से परीक्षा कराने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि वह उन उम्मीदवारों को ला सकते हैं, जिनसे रिश्वत की मांग की गई।

भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए पुष्कर ने कहा, ‘‘परीक्षा पणजी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा कराई गई। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।’’

इससे पहले आम आदमी पार्टी नेता अमित पालेकर ने दावा किया था , ‘‘राज्य स्वास्थ्य विभाग के लिए चुने गए 95 प्रतिशत उम्मीदवार सत्तारी तालुका और सनखालिम विधानसभा क्षेत्र के हैं।’’ सत्तारी का प्रतिनिधित्व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे करते हैं, जबकि सनखालिम मुख्यमंत्री की सीट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह