लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 500 गगनचुंबी तिरंगे लगाने के लिये पीडब्ल्यूडी ने नयी निविदा आमंत्रित की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त दिल्ली के लोक निर्माण विभाग ने कहा कि इस साल दिसंबर के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी में गगनचुंबी ध्वजदंड वाले 500 तिरंगे स्थापित किये जाएंगे और इसके लिये उसने नयी निविदा आमंत्रित की है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार पहले 35 मीटर ऊंचे ध्वजदंड वाले तिरंगे लगाए जाने थे लेकिन अब लगभग 40 झंडे 35 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले ध्वजदंड की सहायता से लगाए जाएंगे।

हालांकि उन्होंने कहा कि कुल 500 में से शेष ध्वज 35 मीटर की ऊंचाई पर लगाए जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''तिरंगे की ऊंचाई में अब कुछ बदलाव किये गए हैं। सरकार चाहती है कि 30-40 झंडे 50 मीटर या 164 फुट ऊंचे हों। हम दिसंबर के अंत तक ये हाई मास्ट तिरंगे लगाएंगे। हमारा लक्ष्य गणतंत्र दिवस से पहले 500 ‘‘हाई मास्ट’’ तिरंगे लगाना है। ''

भारत की आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के ''देशभक्ति बजट'' के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी ने 35 मीटर ऊंचे 495 ध्वज दंड वाले तिरंगे लगाने के लिए निविदा जारी की थी, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में इसे रद्द कर दिया गया था।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने कहा, '' ऊंचे ध्वजदंड वाले झंडों की ऊंचाई में परिवर्तनों के कारण हमने पिछली निविदा को रद्द कर दिया था और अब नए विवरण के साथ एक नयी निविदा आमंत्रित की गई है। ये बोलियां 19 अगस्त को खोली जाएंगी। काम साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू