लाइव न्यूज़ :

गोवा में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा: कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:47 IST

Open in App

पणजी, 13 दिसंबर कांग्रेस की गोवा इकाई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के इन आरोपों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है कि राज्य के एक मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कनिष्ठ अभियंता पद के लिए उम्मीदवारों से रिश्वत ली थी।

भाजपा विधायक अतनासियो मोनसेराटे ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री दीपक पॉस्कर ने उम्मीदवारों से रिश्वत ली थी। भाजपा विधायक ने यह भी कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात कर भर्ती रद्द करने तथा दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।

अपनी ही पार्टी के विधायक के आरोपों का खंडन करते हुए पॉस्कर ने कहा था कि परीक्षा पणजी के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित की गई थी और उनके विभाग की इसमें कोई भूमिका नहीं थी।

विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने इस तरह की परीक्षा कराने के लिए गठित ‘कर्मी चयन आयोग’ (एसएससी) को दरकिनार कर दिया है।

कामत ने कहा कि विभाग को रिश्वत लेने के लिए स्वयं परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि अक्टूबर 2019 से आयोजित सभी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर देनी चाहिए।

गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने इस मुद्दे की तुलना भाजपा शासित मध्य प्रदेश में व्यापमं भर्ती घोटाले से की और दावा किया कि गोवा में 1,000 करोड़ रुपये की अनियमितता होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन