लाइव न्यूज़ :

वायरस, बैक्टीरिया और रोगाणुओं से बचाने के लिए वायु शोधन प्रणाली स्थापित करेगा पीवीआर

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:56 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर पीवीआर के सभी ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक वायु शोधन प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो बंद स्थानों में हवा में फैलने वाले वायरस को खत्म करेगी, ताकि दर्शक फिल्म देखते समय पूरी तरह सहज महसूस करें। पीवीआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम दत्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीवीआर ने अपने बयान में कहा कि मल्टीप्लेक्स श्रृंखला ने यूएफओ मूवीज के साथ साझेदारी में सिनेमा की दृष्टि से महत्वपूर्ण ‘यूएफओ वोल्फ एयर मास्क’ नामक एयर-स्टरलाइजेशन यंत्र स्थापित करने की घोषणा की है।

पीवीआर ने एक बयान में कहा कि यह उपकरण रियल-टाइम एयर स्टरलाइजेशन प्रदान करता है, जो हवा और सतहों पर मौजूद सभी प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और रोगाणुओं से सुरक्षा प्रदान करता है।

अब तक, लगभग 420 पीवीआर स्क्रीन ने यह तकनीक लगा कर ली है और पीवीआर शृंखला 15 दिसंबर तक अपने सभी 855 ऑडिटोरियम में इसे स्थापित करने की उम्मीद कर रही है। इस उपकरण को पीवीआर के ऑडिटोरियम, लॉबी और वाशरूम में स्थापित किया जाएगा और इंजीनियरों द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी।

दत्ता ने एक कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘दर्शकों की संख्या प्रभावित नहीं हुई थी, लेकिन कुछ हिचक जरूर थी। हमारे अपने ही इर्द-गिर्द के दोस्त पूछते थे, 'क्या सिनेमा हॉल में आना सुरक्षित है?’ एक झिझक थी, जिसे हमें खत्म करने की जरूरत थी। आप यहां जिस हवा में सांस लेते हैं, वह दूसरी जगहों की हवा से बेहतर है।’’

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी मौजूद थे।

दत्ता ने कहा, ‘‘जब यूएफओ टीम समाधान के साथ आई है, तो हमने सोचा कि हम इसे हमेशा के लिए समाप्त कर सकते हैं। यह समाधान सभी वायरस और बैक्टीरिया पर हमला करता है, जो बहुत मायने रखता है।’’

दत्ता ने कहा, ‘‘हम उन्हें किसी शो से 15 मिनट पहले चालू कर देंगे और आखिरी शो समाप्त होने के 15 मिनट बाद बंद कर देंगे। हमारे पास आयन मीटर, उपकरणों की निगरानी के लिए महंगे गैजेट हैं, जिसके तहत ज़ोन के अनुसार ऑडिट किए जाएंगे। इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख जांच करेंगे कि कहीं कोई उतार-चढ़ाव तो नहीं है।‘‘

हालांकि उन्होंने कहा कि हाल के निवेश से टिकट की कीमत प्रभावित नहीं होगी।

यूएफओ मूवीज के संयुक्त प्रबंध निदेशक कपिल अग्रवाल के अनुसार, टीम दर्शकों को पीवीआर की संपत्तियों में स्थापित वायुशोधन प्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करेगी ताकि उन्हें पीवीआर आने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos