लाइव न्यूज़ :

मास्क लगाएं, स्वर्ण मंदिर में सामाजिक दूरी का पालन करें : एसजीपीसी प्रमुख ने श्रद्धालुओं से कहा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:04 IST

Open in App

अमृतसर, दो अप्रैल एसजीपीसी प्रमुख बीबी जागीर कौर ने शुक्रवार को श्रद्धालुओं से कहा कि यहां स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना के दौरान कोविड-19 संबंधी ऐहतियातों का पालन करें।

उपायुक्त गुरप्रीत सिंह खैरां, पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल, उप जिलाधिकारी विकास हीरा और नगर निगम के अधिकारियों समेत अमृतसर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां एसजीपीसी दफ्तर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अध्यक्ष के साथ एक बैठक की।

कौर ने कहा, “सचखंड श्री हरमंदर साहिब में मत्था टेकने आई संगत (श्रद्धालुओं) को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करना चहिए। श्रद्धालुओं को बीमारी का प्रसार रोकने के लिये मास्क पहनना चाहिए, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, सफाई रखनी चाहिए और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से स्वर्ण मंदिर की तरफ आने वाली और उसके आसपास की सड़कों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया।

अमृतसर के उपायुक्त गुरप्रीत सिंह खैरां ने एसजीपीसी अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों को कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर