लाइव न्यूज़ :

PUSU Election Results: पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में जदयू ने बाजी मारी, 5 में से 4 सीट पर कब्जा, राजद का खाता नहीं खुला, अभाविप खाते में एक सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2022 22:10 IST

PUSU Election Results: जदयू के आनंद मोहन को पीयूएसयू का अध्यक्ष चुना गया है। मोहन ने 3710 वोट हासिल किए और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के शास्वत शेखर को 1193 वोटों के अंतर से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देराजद समर्थित उम्मीदवार एक भी सीट नहीं जीत पाये।जदयू के विक्रमादित्य सिंह को छात्र संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। छात्रों ने राजद के ‘‘युवराज’’ तेजस्वी यादव को खारिज कर दिया।

PUSU Election Results: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (पीयूएसयू) के चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) ने पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की जबकि प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक भी सीट नहीं जीत पायी।

शनिवार को हुए पीयूएसयू के चुनाव में हालांकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महासचिव की सीट जीतने में कामयाब रही लेकिन राजद समर्थित उम्मीदवार एक भी सीट नहीं जीत पाये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पहली बार केंद्रीय पैनल की पांच सीटों में से चार पर जीत हासिल की।

पार्टी का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2018 में रहा था जब उसने पहली बार अध्यक्ष पद जीता था। जदयू के आनंद मोहन को पीयूएसयू का अध्यक्ष चुना गया है। मोहन ने 3710 वोट हासिल किए और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के शास्वत शेखर को 1193 वोटों के अंतर से हराया।

शेखर को 2517 वोट मिले। जदयू के विक्रमादित्य सिंह को छात्र संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। अभाविप की प्रतिभा मिश्रा के 2726 वोटों के मुकाबले सिंह को 4055 वोट मिले। इसके अलावा जदयू की संध्या कुमारी संयुक्त सचिव चुनी गयी हैं क्योंकि उन्होंने 2000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जदयू के रविकांत कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए और उन्होंने अभाविप उम्मीदवार वैभव के खिलाफ 4006 मत प्राप्त किए। वैभव को 3042 मत मिले । राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम जतन सिन्हा और अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और कई अन्य नेता पीयूएसयू की छात्र राजनीति से मुख्य राजनीतिक धारा में आये थे।

इस बीच बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने रविवार को पीयूएसयू के नतीजों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया और कहा कि छात्रों ने उनके नेतृत्व को नकार दिया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ‘‘पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजद के ‘‘युवराज’’ तेजस्वी यादव को खारिज कर दिया है क्योंकि राजद एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।’’ 

टॅग्स :Patna UniversityजेडीयूआरजेडीRJDतेजस्वी यादवNSUITejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया