लाइव न्यूज़ :

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 17:17 IST

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है। 

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा विधायक दल ने राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में धामी को चुना। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद धामी को चुना गया है। धामी को केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। 

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में 57 विधायकों की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई। 45 वर्षीय धामी दो बार विधायक रह चुके हैं। खटीमा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के विशेष अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे और एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

बैठक में विधायकों के साथ राजधानी देहरादून पहुंचे भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी शामिल हुए। बैठक से पहले तोमर ने कई नेताओं से चर्चा की । बता दें कि उत्तराखंड में एक साल से भी कम समय में अगला विधानसभा चुनाव होना है।

इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंपा था। साथ ही मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया है। इस्तीफे के लिए उन्होंने संवैधानिक संकट को कारण बताया था। 

तीरथ सिंह रावत मार्च में मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें 10 सितंबर से पूर्व ही उप चुनाव में जीत के जरिये विधानसभा में पहुंचना था। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते उप चुनाव में देरी हो रही थी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल