पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; मंदिरों के प्रबंधन में प्रतिनिधित्व की मांग की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:25 IST2021-07-24T00:25:25+5:302021-07-24T00:25:25+5:30

Purohit Mahasabha wrote a letter to the Prime Minister; Demanded representation in the management of temples | पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; मंदिरों के प्रबंधन में प्रतिनिधित्व की मांग की

पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; मंदिरों के प्रबंधन में प्रतिनिधित्व की मांग की

मथुरा(उप्र), 23 जुलाई अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन में इस संस्था का प्रतिनिधित्व अनिवार्य कर दिया जाए।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने प्रधानमंत्री को भेजे एक पत्र में इस बाबत निर्देश देने का अनुरोध किया। पाठक ने पत्र में कहा कि वर्तमान में देश में सांस्कृतिक, धार्मिक और पुरातन महत्व के 12 स्मार्ट शहर विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि अधिकारी परंपराओं, संस्कृति और शहरों की पुरातन पृष्ठभूमि से अवगत नहीं हैं इसलिए पुनर्निमाण का मूल उद्देश्य सफल नहीं हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Purohit Mahasabha wrote a letter to the Prime Minister; Demanded representation in the management of temples

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे