लाइव न्यूज़ :

पुरी का जगन्नाथ मंदिर फिर से खुला, पहले चरण में सेवादारों के परिजनों को दर्शन की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:12 IST

Open in App

पुरी, 12 अगस्त ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को कोविड-19 प्रतिबंधों को लेकर तीन महीने से अधिक समय तक बंद रखे जाने के बाद बृहस्पतिवार को फिर से खोल दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि पहले चरण में केवल सेवादारों के परिवार के सदस्यों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में पुरी के निवासियों को 16 अगस्त से सिंह द्वार से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिसके बाद 23 अगस्त से जन सामान्य को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महामारी की दूसरी लहर के बीच 24 अप्रैल को 12वीं शताब्दी के इस मंदिर को बंद कर दिया गया था और रथ यात्रा के दौरान भी यह बंद रहा था।

अधिकारी ने बताया कि सेवादारों के परिवार के सदस्यों को मंगल अलती से रति पाहुड़ा तक दर्शन की अनुमति दी जा रही है।

मंदिर में प्रवेश करते समय, उन्हें सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड के साथ मंदिर प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

शनिवार और रविवार को पुरी में बंद के मद्देनजर मंदिर 21 और 22 अगस्त को बंद रहेगा।

पुरी के बाहर के श्रद्धालुओं को कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र या 96 घंटों के भीतर की गई कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उन्हें आधार कार्ड जैसा सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं