लाइव न्यूज़ :

पुरी के शंकराचार्य, सामाजिक संगठनों ने ओडिशा सरकार की समु्द्र तट कुटिया योजना का विरोध किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 11:56 IST

Open in App

पुरी, 30 जुलाई पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चछलानंद सरस्वती, पुरी और कोणार्क के तटों पर छोटे-छोटे कमरे (कुटिया) बनाने की ओडिशा सरकार की योजना का विरोध कर रहे करीब 50 अलग-अलग संगठनों के साथ खड़े हो गए हैं। इन स्थानों पर पर्यटकों को शराब उपलब्ध कराए जाने की योजना है।

ओडिशा आबकारी नीति, 2021 के तहत प्रस्तावित समुद्र तट पर बनाई जानी वाली कुटियाओं में शराब परोसी जाएगी। पुरी के स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार की योजना पर चिंता व्यक्त की है और समुद्र तट पर झोपड़ियां बनाने संबंधी निविदा को तत्काल रोकने की मांग की है।

शंकराचार्य ने राज्य सरकार के ऐसे कदम पर निराशा जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, “ श्री जगन्नाथ धाम पुरी आध्यात्मिक एवं धार्मिक चिंतन-मनन की जगह है। किसी भी परिस्थिति में, शराब और अन्य किसी भी तरह के मादक पदार्थों को पुरी के तट पर अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा मांग की है कि पुरी समुद्र तट पर तीन किलोमीटर तक की जगह भजन, कीर्तन और आरती की जगह होनी चाहिए। पुरी तट में सरकार का यह प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है।”

इस बीच, सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा के साथ मुलाकात की और पुरी जिले में पर्यटन विकास के नाम पर तटों पर ‘कुटिया’ योजना को वापस लेने की मांग की।

कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी राज्य की योजना पर चिंता जताई है और दावा किया है कि इससे ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध को बढ़ावा मिलेगा।

वर्मा ने संवाददाताओं को कहा, “हम इस संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले विभिन्न पहलुओं पर विचार करेंगे। यह अभी प्रस्ताव के चरण में ही है।”

इससे पहले, समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, ओडिशा पर्यटन विकास निगम (ओटीडीसी) के माध्यम से राज्य सरकार ने शुरू में पुरी से कोणार्क तक समुद्र तट के किनारे कुटिया स्थापित करने के लिए बोलियां आमंत्रित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह